फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Councillor's allegation: Vehicles worth lakhs being scrapped in Laxmital

पार्षद का आरोप : लक्ष्मीताल में कबाड़ हो रहे लाखों के वाहन

Wed, 29 Oct 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Councillor's allegation: Vehicles worth lakhs being scrapped in Laxmital
- नगर आयुक्त को सौंपा शिकायती पत्र, कहा-जाल भी टूट रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लक्ष्मीताल के पर्यटन विकास के लिए लाखों रुपये से खरीदे गए वाहन कबाड़ हो रहे हैं। ये आरोप भाजपा पार्षद प्रदीप खटीक ने लगाया है। शिकायत नगर आयुक्त से कर कार्रवाई की मांग की है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 39.49 करोड़ रुपये खर्च करके लक्ष्मीताल का सौंदर्यीकरण कराया गया है। यहां कश्ती चलनी है, इसके लिए बोट खरीदी गई हैं। साथ ही पर्यटकों के घूमने के लिए ई-कार्ट की भी खरीद की है। पार्षद प्रदीप ने शिकायती पत्र में कहा कि 74 लाख रुपये से दो बोट खरीदी गई है। एक भी दिन बोट नहीं चली। एक बोट का तो अता-पता ही नहीं है, जिसकी कीमत 37 लाख रुपये है। पार्षद ने कहा कि ई-कार्ट की गद्दी फटने लगी है। लक्ष्मीताल के जाल भी जगह-जगह से टूटने लगा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश कहना है कि सभी वाहन चालू हालत में हैं। संचालन के लिए दो बार निविदा निकाली जा चुकी है। संचालन शुरू होते ही इन वाहनों का उपयोग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed