फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Council school exams are becoming a joke, teachers are worried

Noida News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं बन रहीं मजाक, शिक्षक परेशान

Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Council school exams are becoming a joke, teachers are worried
परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं बन रहीं मजाक, शिक्षक परेशान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को परीक्षा कराना भारी पड़ रहा है। चारों ब्लॉक के 480 से अधिक स्कूलों में बुधवार से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शिक्षकों के लिए संकट बन गई हैं। कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं में बृहस्पतिवार को गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत/ उर्दू समेत विषयों की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं। कक्षाओं में शिक्षक नहीं होने से परीक्षाएं भी मजाक बनती जा रही हैं। वहीं शिक्षक भी बेबस हैं। उनका कहना है कि एक शिक्षक पांच-पांच कक्षाओं को संभाल रहा है। पहले दिन मौखिक परीक्षाओं के होने से कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन अब लिखित परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है।


उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि 1800 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगा दी गई है। अब एसआईआर की तारीख को फिर से बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो बीएलओ अपना एसआईआर का काम कर चुके हैं, कम से कम उन्हें इससे मुक्त कर देना चाहिए, जिससे छात्रों का भी नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर का काम ही कराना है तो परीक्षाओं को आगे बढ़ाया जाए। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का कहना है कि परीक्षाओं को कराना प्राथमिकता में है। शिक्षकों के सहयोग से परीक्षाओं को कराने में कोई परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed