{"_id":"690ba7f265f0ec40c409fdcf","slug":"could-not-bear-the-shock-of-fathers-death-na-news-c-5-1-drn1046-827923-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न हुआ, पुत्र ने भी तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न हुआ, पुत्र ने भी तोड़ दिया दम
Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हनुमंतपुरम में उस वक्त मातम पसर गया, जब एक बुजुर्ग पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने वाले बेटे ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर से जब पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठी, तो हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन हो गया।
हनुमंतपुरम गंगानगर लेन नंबर 4 निवासी वेद प्रकाश कपूर (84) पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को वेद प्रकाश की मृत्यु हो गई।
परिजन शव को घर ले आए। पिता की मौत का दुख बेटा सचिन कपूर (45) बर्दाश्त नहीं कर सका और पिता के पार्थिव शरीर के समीप गिर कर प्राण त्याग दिए। बताया जा रहा है कि सचिन पिछले एक महीने से एम्स में पिता के उपचार के दौरान सेवा कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घर से पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी निकलने पर माहौल गमगीन हो गया। हनुमंतपुरम विकास मंच गंगा नगर ने पिता पुत्र की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा, योगेश ब्रेजा, वीएन गुप्ता, पीडी बिजल्वाण, लिखवार सिंह नेगी, अरुण शर्मा, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।