फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corruption is Kejriwal's thinking: Virendra Sachdeva

भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच : वीरेंद्र सचदेवा

Sat, 11 May 2024 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
Corruption is Kejriwal's thinking: Virendra Sachdeva
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- एक जून के बाद केजरीवाल कौन सा जश्न मनाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों को छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि 50,000 के मुचलके पर छूटे केजरीवाल ने एक बार फिर से झूठ की खेती शुरू कर दी है। 50 दिन तक जेल में रहकर आए हैं और चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। अंतरिम जमानत उन्हें सिर्फ प्रचार के लिए मिली है। आखिर एक जून के बाद केजरीवाल कौन सा जश्न मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही केजरीवाल की सोच है और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। केजरीवाल की सोच की वजह से राजधानी सबसे प्रदूषित शहर है। सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां दी गईं, मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला हुआ, शिक्षा के नाम पर पैसे कमाने का काम किया गया, स्वास्थ्य क्रांति के नाम पर घोटाला हुआ और सबसे बड़ी मुख्यमंत्री की सोच की वजह से शराब नीति के माध्यम से दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने का काम किया गया। दिल्ली की जनता को तय करना है कि अब बेल पर छूटे अपराधी को वोट देना है या फिर मोदी सरकार को जिन्होंने पिछले दस वर्षों में विकास की एक नई परिभाषा लिखी है और देश के हर कोने में रहने वाले मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed