{"_id":"5f89e29d8ebc3e9bd91aa8ef","slug":"corruption-allegations-on-sarpanch-mewat-news-noi5429722163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर विकास कार्यों में गबन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर विकास कार्यों में गबन करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। इब्राहिम बॉस गांव में लोगों ने सरपंच पर विकास राशि गबन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर शिकायत कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण असलम पंच, वारिस, बानो, खालिद, जाहिद, निजाम, अकबर, जाफर, जमशेद और नासिर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विकास के लिए सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में करोड़ों रुपये की राशि भेजी। इसके अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से गांव के कई रास्तों में मिट्टी डालने का कार्य किया गया। इसमें गांव के निर्धन लोगों को रोजगार देने के बजाए अपने समर्थकों के जॉब कार्ड बनवाकर जेसीबी से सारा काम करवाया गया।
शिकायतकर्ता वारिस ने सरपंच के साथ-साथ स्थानीय पंचायत विभाग के सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं गांव की सरपंच शहरुणा के पति वहीद ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गुटबाजी के चलते शिकायत की गई है। पंचायत सचिव अनील कुमार पांडे ने कहा कि उनका सरपंच पर लगाए जा रहे गबन के आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में जिला विकास पंचायत अधिकारी राकेश कुमार मोर ने कहा कि यदि आरोप साबित होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।