फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coronavirus in Noida in last 24 hours 19 out of 65 are children and in Ghaziabad 20 new cases 3 are below 20

कोरोना का कहर: नोएडा में 65 नए मामलों में 19 हैं बच्चे, गाजियाबाद में 20 मामलों में तीन 18 साल से कम उम्र के

Mon, 18 Apr 2022 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Apr 2022 12:23 PM IST
सार

बीते चौबीस घंटे में नोएडा और गाजियाबाद में कुल 22 बच्चे संक्रमित हुए हैं, इनमें से 19 नोएडा से हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है।

विज्ञापन
Coronavirus in Noida in last 24 hours 19 out of 65 are children and in Ghaziabad 20 new cases 3 are below 20
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना एक बार फिर अपने पांव तेजी से पसार रहा है और इस बार इसकी चपेट में बच्चे बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सोमवार को जारी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की कोरोना बुलेटिन के अनुसार दोनों शहरों में कुल 22 बच्चे बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए हैं, जिनकी उम्र 18 से कम है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते 24 घंटे में कुल 65 मरीज सामने आए हैं, इनमें से 19 बच्चे हैं। वहीं इसी अवधि में कुल 13 संक्रमित ठीक भी हुए हैं और वर्तमान में जिले में कुल 332 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन


बात अगर गाजियाबाद की करें तो सोमवार को आई कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते एक दिन में कुल 20 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से तीन बच्चे हैं। वहीं चार संक्रमित ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार को गौतमबुद्धनगर में मिले सर्वाधिक 76 संक्रमित

रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक 76 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले। इसके बाद गाजियाबाद में 33, लखनऊ में 7 और कानपुर नगर में 5 मरीज मिले हैं, इनमें से चार एक ही परिवार के हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। हरदोई में एक मरीज की मौत हुई है। अब प्रदेश में 610 सक्रिय मामले हैं। वहीं, प्रदेश में टीकाकरण की गति भी तेज है। अब तक 30.74 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।



प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर बढ़ी
उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। चार दिन में संक्रमण की दर में 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 135 नए कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि, 31 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में आठ दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। कोविड को लेकर गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। एनसीआर के सभी जिलों के संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग के भी निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed