फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coronavirus in noida and ghaziabad administration on toes to tackle coronavirus

कोरोना से जंग : नोएडा और गाजियाबाद ने संक्रमण रोकने के लिए बनाई ये योजना

Mon, 15 Mar 2021 09:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Mar 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in noida and ghaziabad administration on toes to tackle coronavirus
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद के स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग तेज कर दी है ताकि दोनों जिलों में दोबारा कोरोना संक्रमितों की संख्या न बढ़े।

विज्ञापन


शनिवार को नोएडा में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए थे, जो 11 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है। दिसंबर में जब कोरोना के मामले नीचे जाने लगे तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फरवरी तक संक्रमण सिंगल डिजिट में ही रहा। हालांकि जब मार्च शुरू हुआ तो मामलों में तेजी देखी जाने लगी। हालांकि रविवार को सिर्फ तीन लोग ही नोएडा में संक्रमित मिले लेकिन अधिकारी किसी ढिलाई के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की यह सतर्कता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली में बीते चार दिन से 400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और गाजियाबाद में भी संक्रमण में तेजी आई है। हालांकि अधिकारियों ने ये साफ कर दिया है कि वह बॉर्डर पर आवागमन पर रोक के लिए अभी नहीं सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि, हमें स्पष्ट है कि अब लॉकडाउन नहीं लगेगा और हमारा पूरा प्रयास होगा कि इसे बचा जाए। अब हमें बस सतर्क रहने की जरूरत है, निगरानी बढ़ाने के साथ ही हल्के लक्षणों वालों पर भी निगाह रखनी होगी। आसपास के जिलों में बढ़ते मामलों से हम चिंतित जरूर हैं और नोएडा के लिए हमने प्लानिंग शुरू कर दी है।


जिलाधिकारी ने दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों से भी बैठक रखी है ताकि केरल और महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा सके। इसमें आरडब्ल्यूए को भी जोड़ा जाएगा जिससे जमीनी स्तर पर भी दूसरे राज्यों से आए लोगों पर नजर रखी जा सके। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी ऐसे ही कदम उठाए हैं ताकि संक्रमण रोका जा सके। अब गाजियाबाद में रोजाना 3000 की जगह 5000 टेस्टिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed