{"_id":"5fda619e8ebc3e3c93376253","slug":"corona-vaccine-to-be-installed-on-73-center-in-3-days-noida-news-noi55435676","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिनो तक 73 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिनो तक 73 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
तीन दिन तक 73 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन
नोएडा। केंद्र और प्रदेश सरकार के कोरोना टीकाकरण में तेजी दिखाने के बाद जिला प्रशासन भी जमीनी रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है। जिले में टीकाकरण के लिए 73 केंद्रों की स्थापना की जाएगी। तीन दिनाें तक अभियान चलेगा। फिलहाल टीकाकरण की तारीख अभी शासन से तय नहीं है। किन निजी और सरकारी अस्पतालाें को केंद्र के रूप मेें चयनित किया जाएगा, इसकी सूची तैयार की जा रही है। टीकाकरण के बूथ मतदान केंद्राें की माफिक होंगे। इसकी तस्वीर पहले ही स्पष्ट कर दी गई है। अब केंद्राें को तैयार करने पर काम शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर तीन सेशन बनाए जाएंगे, यानी एक केंद्र में तीन अलग-अलग जगहों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सेशन के अधीन तीन चेंबर होंगे। यह सेशन मतदान बूथ केंद्रों की तरह होंगे। पहले चेंबर पर लाभार्थी की पहचान पत्र के आधार पर पहचान की जाएगी। दूसरे चेंबर में वैक्सीन लगेगी और तीसरे चेंबर में वैक्सीन के नकारात्मक प्रभाव का परीक्षण करने के लिए लाभार्थी को आधा घंटा तक रोककर रखा जाएगा।
बड़े निजी अस्पतालों की तैयार हो रही सूची
जिम्स, जिला अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई, बिसरख स्वास्थ्य केंद्र, भंगेल स्वास्थ्य केंद्र के अलावा सरकारी संस्थानों की उपलब्धता में स्वास्थ्य विभाग को दिक्कत नहीं आएगी। निजी अस्पतालाें टीकाकरण के इंतजाम कैसे होंगे, इसे लेकर बड़े अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें फोर्टिस, कैलाश, यथार्थ, प्रकाश, मैक्स, जेपी आदि शामिल हैं।
बयान
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 73 बूथ बनाए जाएंगे। टीकाकरण 3 दिन तक चलेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ