फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona's test report will now be available on mobile

कोरोना की जांच रिपोर्ट अब मोबाइल पर पा सकेंगे

Mon, 21 Sep 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corona's test report will now be available on mobile
कोरोना की जांच रिपोर्ट अब मोबाइल पर पा सकेंगे
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना की जांच रिपोर्ट के लिए अब लैब या अस्पताल के चक्कर काटने नहीं पडे़ंगे, बल्कि ऑनलाइन ही घर बैठे मोबाइल पर रिपोर्ट ले सकेंगे। लोग जल्द से जल्द कोरोना जांच की रिपोर्ट चाहते हैं। लोगों की परेशानी को देख प्रशासन ने रिपोर्ट ऑनलाइन भी जारी करने का निर्णय लिया है।

रविवार को प्रशासन की ओर से जिले के लोगों के लिए वेबसाइट का लिंक जारी किया है। कोई भी व्यक्ति Labreports.upcovid19tracks.in या http://dgmhup.gov.in पर जाकर रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना जांच कराते समय व्यक्ति को मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा। रिपोर्ट लेने के लिए उसेे वेबसाइट के लिंक पर जाना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और उसे डालने के बाद संबंधित व्यक्ति की जांच रिपोर्ट खुल जाएगी। इसके बाद ही उसे डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराया गया है तो ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed