फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona's havoc on family, father's death after two sons

परिवार पर कोरोना का कहर, दो बेटों के बाद अब पिता की मौत

Sun, 23 May 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc on family, father's death after two sons
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव के एक परिवार पर कोरोना कहर बनकर बरपा। दो बेटों के बाद अब पिता की भी कोरोना से मौत हो गई है। 14 दिन पहले मृतक के दोनों बेटों की मौत हो गई थी। तीन सदस्यों की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। इस कारण परिवार के पांच सदस्यों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। जलालपुर गांव निवासी अतर सिंह के तीन बेटों में से दो दीपक और पंकज कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 9 मई को दीपक की मौत हो गई। परिवार के सदस्य दीपक का अंतिम संस्कार कर घर पहुंचे तो वहां दूसरे बेटे पंकज का शव मिला।
विज्ञापन

उसकी भी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी। एक दिन ही में दोनों बेटों की मौत होने से पिता अतर सिंह टूट गए। सदमे के कारण उनकी भी तबीयत बिगड़ती चली गई। ज्यादा हालत खराब होने पर उनको गांव के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद उनको मिलक गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 मई को हालत बिगड़ने पर उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया गया। एंबुलेंस भी गांव पहुंच गई थी, लेकिन परिजनों ने भेजने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को अतर सिंह को खैरपुर गुर्जर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब एक बजे गंभीर हालत में उनको नोएडा के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

तीन साल पहले हो चुकी है पत्नी की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि अतर सिंह की पत्नी की करीब तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अतर सिंह ही बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। कोरोना ने परिवार को तबाह कर दिया। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से परिवार टूट चुका है। सबसे बड़े बेटे दीपक का डीजे का काम था। उसने शादी नहीं की थी। उससे छोटे बेटे पंकज की शादी हो चुुकी थी। उसकी पत्नी के एक बेटा और बेटी है। वहीं, सबसे छोटे बेटे भारत की भी शादी हो चुकी है। वह अधिवक्ता है। अभी तक घर का खर्च बेटों की कमाई और अतर सिंह की पेंशन से चल रहा था। अतर सिंह दिल्ली के एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में निगरानी समिति नहीं बनी है। एक बार टेस्टिंग कैंप लगाया गया। इसके बाद कोई सुविधा नहीं दी गई। सैनिटाइज भी नहीं किया गया है। समाजसेवी अनिल नागर ने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed