{"_id":"606f5ce88ebc3ee64a356bf9","slug":"corona-records-134-new-cases-noida-news-noi5760600167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के रिकॉर्ड 134 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के रिकॉर्ड 134 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में कोरोना हर दिन नए रिकार्ड बना रहा है। इस साल एक दिन में सर्वाधिक 134 नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए हैं। अप्रैल में लगातार कोविड मरीजों की संख्या में आ रहा उछाल स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं का सबब बन गया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 743 हो गई है। प्रदेश में सबसे अधिक 10749 सक्रिय केस लखनऊ में है। जिले का प्रदेश में छठा नंबर है। जबकि ठीक होने वालों में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। बृहस्पतिवार को 33 नए मरीज ठीक हुए। अब तक 25,985 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 93 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में 1784 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। जिम्स, शारदा, प्रकाश अस्पताल, यथार्थ अस्पताल, सेक्टर-39 कोविड अस्पताल आदि में कोरोना मरीजों के लिए विशेष व्यवस्थाएं आरक्षित की गई हैं।
साथ ही, अन्य सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को जांच, इलाज संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हर दिन चार हजार से अधिक जांच की जा रही हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग पर भी खास नजर है। कोविड अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए शासन से 500 रेमडेसिवीर दवा मांगी गई है। फिलहाल, अस्पताल का 100 प्रतिशत सफल इलाज का लक्ष्य है जो आगे भी जारी रहेगा।