फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   corona patients impact on heart, blood cloting seen

खून का थक्का---

Fri, 30 Oct 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
corona patients impact on heart, blood cloting seen
कोरोना मरीजों के दिल पर पड़ रहा असर, खून के थक्के मिले
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना वायरस का सीधा असर दिल पर पड़ रहा है। हृदय पर दबाव बढ़ने से मांसपेशियां भी कमजोर हुई हैं। रोगियों की रक्त वाहनियों में खून का थक्का बन गया, जो कि फेफड़ों तक पहुंच गया। मेट्रो अस्पताल में 150 से अधिक मरीजों पर विश्लेषण में ऐसे ही तथ्य सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने मरीजों के एक जैसे लक्षण और वायरस के प्रभाव को देख उपचार शुरू करा दिया। बाद में मरीज ठीक भी ही गए। वहीं, चाइल्ड पीजीआई की पोस्ट कोविड ओपीडी में 50 मरीजों में से थकान, खांसी, जुकाम की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे।
नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल के कैथ लैब (हृदय संबंधी जांच करने वाली लैब) के निदेशक व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर गुप्ता ने बताया कि अप्रैल में हर रोज 25 हृदय रोगी आते थे। इनकी संख्या पिछले दो महीने में 100 से 125 प्रतिदिन के आसपास पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित और पोस्ट कोविड के 3 से 5 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। उनकी टीम ने 3 महीने में आए 150 मरीजों के हृदय संबंधी गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। 5 मरीज ऐसे रहे, जिनके शरीर में सामान्य हृदय रोगियों से अलग खून का थक्का जमा मिला। यह बहुत परेशान करने वाला था। विशेष यह रहा कि थक्का फेफड़ों तक पहुंच गया। इसके बनने का कारण कोलेस्ट्राल भी नहीं था। सामान्य के मुकाबले कोविड संक्रमित मरीजों में बने यह थक्के अलग थे। फिर सभी संक्रमित या स्वस्थ मरीजों को खून पतला करने व अन्य हृदय संबंधी दवा देनी शुरू कर दी गई। इसके बाद किसी में थक्का देखने को नहीं मिला। वहीं, 2 फीसदी मरीजों के हृदय की मांसपेशियां भी कमजोर मिलीं। हालांकि, अधिकांश मरीजों में सांस फूलने, घबराहट जैसे लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार से नॉन कोविड होगा चाइल्ड पीजीआई
चाइल्ड पीजीआई को नॉन कोविड करने का शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अस्पताल स्तर से तैयारी शुरू हो गई है। पोस्ट कोविड ओपीडी प्रभारी डॉ. उमेश ने बताया कि अस्पताल में 4 संक्रमित भर्ती हैं। उनकी कोविड जांच कराई जा रही है। सोमवार से अस्पताल को नॉन कोविड के रूप में शुरू किए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 केंद्रों पर बेहतर इलाज के निर्देश
जंग जीतकर काम पर लौटे सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि कोरोना का प्रभाव शरीर के प्रत्येक अंग पर पड़ता है। मरीजों से नियमित तौर पर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। कई मरीजों में मानसिक स्वास्थ्य और दिल पर भी असर होने की जानकारी मिली है। सभी 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed