{"_id":"61cdef9eefe1394b8f685258","slug":"corona-patient-found-after-three-months-noida-news-noi6242552174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद मिला कोरोना का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद मिला कोरोना का मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में तीन माह बाद बृहस्पतिवार को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग असिस्टेंट कोरोना संक्रमित मिला। मरीज पांच दिनों पूर्व गुरुग्राम में घूमने गया था। जिसे कई दिनों से स्वास्थ्य समस्या आ रही थी जांच कराने के बाद कोरोना पॉजिटिव आया। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। संपर्क में आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
ओमिक्रान के खतरे को देखते हुएमरीज के सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे गए है। इसकी रिपोर्ट पांच दिन में आने की उम्मीद है। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण का यह मरीज 3 महीने बाद नलहड़ मेडिकल कॉलेज में आया है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अब तक 13 लोगों को सर्विलांस पर लिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विक्रम ने बताया कि कोरोना संक्रमण का जिले में यह तीन महीने बाद पहला केस है लोगों को चाहिए कि वह हर तरह से सावधानी बरतें। तभी जाकर कोरोना को हराया जा सकता है।