फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   corona affected tweeting to administration for help

प्रशासन को ट्वीट कर मदद मांग रहे कोरोना पीड़ित

Tue, 09 Jun 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona affected tweeting to administration for help
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता का आलम यह है कि लोग अब सीधे जिला प्रशासन को ट्वीट कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। संक्रमितों व उनके परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोन कॉल का जवाब नहीं देते, इसलिए मजबूरी में उन्हें जिला उपायुक्त को ट्वीट करना पड़ता है। सोमवार को भी कई कोरोना संक्रमितों व उनके परिजनों ने ट्वीट कर मदद मांगी।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन में जिस तेजी से कोरोना के मरीज बढ़े हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। रोज ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां या तो प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद ही मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। सोमवार को एक युवक ने जिला उपायुक्त को ट्वीट कर बताया कि गांव चकरपुर निवासी एक महिला कोरोना पीड़ित है। उसके लिए होम आइसोलेशन संभव नहीं है। उसे कोई मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

युवक के ट्वीट पर जिला उपायुक्त की तरफ से मरीज की जानकारी मांगी गई। इसी तरह हरिनगर निवासी मरीज के मित्र ने भी ट्वीट कर कोरोना संक्रमित को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। डीसी को ट्वीट करने के बाद ही कोरोना संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मदद उपलब्ध कराई गई। इससे पहले, आदर्श नगर निवासी एक कोरोना संक्रमित मृतक के परिजनों को 4 घंटे इंतजार कराने के बावजूद नमूने नहीं लिए गए थे। बाद में विधायक सुधीर सिंगला के हस्तक्षेप के बाद नमूने लिया गया। बता दें कि इस समय जिले में कोरोना के 2000 से भी ज्यादा मरीज हैं, जिनमें से अधिकांश होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed