{"_id":"68cf0343a6e8a07d320c0bdc","slug":"contractual-electricity-workers-end-agitation-on-assurance-na-news-c-204-1-chn1003-123151-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आश्वासन पर संविदा बिजली कर्मियों का आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आश्वासन पर संविदा बिजली कर्मियों का आंदोलन समाप्त
विज्ञापन
चंदौसी। मांगों को लेकर अधीक्षण कार्यालय पर शुक्रवार से आंदोलन कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। कार्य बहिष्कार के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा मांगों के निस्तारण का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर अपनी समस्याओं को लेकर संविदा बिजली कर्मचारी धरना-प्रदर्शन किया था। साथ ही मांग पूरी न होने पर शनिवार को जनपद के संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसके चलते शनिवार को भी जनपद भर के संविदा बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर बैठ गए।
वक्ताओं ने बताया कि बिजली संविदा कर्मियों ने 16 सितंबर को पूरे जिले की विभिन्न समस्याओं से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया था। ताकि उन समस्याओं का समाधान उनके माध्यम समय रहते हो सके। समाधान न होने पर बिजली संविदा कर्मियों ने एक बार फिर ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई।
वहीं अधीक्षण अभियंता विकास भटनागर ने प्रमुख संविदा कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुला कर वार्ता की और संविदा कर्मियों की समस्त समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए धरने को खत्म कराया। इस दौरान संविदाकर्मी कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मनोज गिरी, अभिनंदन शर्मा, किरनपाल सिंह, अजय पाठक, भोला चौधरी, समरपाल, अमित सक्सेना, चरण सिंह, भूदेव समेत समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।