फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contractor shot to dead after calling from home

घर से बुला ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या

Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Contractor shot to dead after calling from home
घर से बुला ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित चूहड़पुर अंडरपास के पास बुधवार रात एक ठेकेदार का शव बरामद हुआ। ठेकेदार के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से सुनसान क्षेत्र में फेंका गया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया लेनदेन को लेकर वारदात अंजाम दिए जाने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अटाई गांव निवासी हेमचंद उर्फ हेमी (35) गिट्टी-रोड़ी और तालाब खुदवाने का ठेका लेते थे। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेमचंद के मोबाइल पर बुधवार सुबह किसी ने फोन किया था। उससे मिलने की बात कहकर वह घर से निकले थे। शाम तक जब हेमचंद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक राहगीर ने पुलिस को चूहड़पुर अंडरपास के पास शव पड़े होने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर परिजन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हेमचंद के रूप में शव की शिनाख्त की। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पार्टनर को हिरासत में लिया
ठेकेदार हेमचंद पुत्र छगनलाल की हत्या में परिजनों ने पार्टनर ग्रेनो स्थित गरबरा निवासी धर्मी पर हत्या का शक जताया है। परिजन ने धर्मी के खिलाफ ही नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसके आधार पर पुलिस ने धर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा देने के बहाने बुलाया था
परिजन ने पुलिस को बताया कि हेमचंद का पार्टनर धर्मी के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों तालाब खोदने का ठेका लेते थे। 26 दिसंबर को दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। इसके बाद धर्मी ने पैसा लौटाने की बात कही थी। बुधवार को धर्मी ने पैसा देने के लिए ही हेमचंद को फोन किया था। पैसे लेने के लिए हेमचंद गए थे। शाम को उसका शव चूहड़पुर अंडरपास के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed