फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contractor makes minor children clean drains, flees when minister arrives

Noida News: नाबालिग बच्चों से नाली साफ करा रहा ठेकेदार, मंत्री के पहुंचने पर फरार

Fri, 19 Sep 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor makes minor children clean drains, flees when minister arrives
कन्नौज। निगम मंडी का ठेकेदार गुरुवार को नाबालिग बच्चों से नालियां साफ करा रहा है। व्यापारियों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। इस पर समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण पहुंच गए तो ठेकेदार मौके से भाग निकला। मंत्री ने मंडी सचिव को फटकार लगाई और जिले के आला अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। अब मानव तस्करी निरोधक थाने की पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम बच्चाें और ठेकेदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने नाबालिग बच्चों द्वारा नाली सफाई के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए मंडी सचिव को फटकार लगाई। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुट गई है। श्रम विभाग व एएचटीयू द्वारा भी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मंडी समिति के सचिव रघुराज प्रताप से नाबालिगों द्वारा नाली सफाई कराने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने श्रम अधिकारी व पुलिस से ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की खामियों को लेकर शिकायत की। इस पर मंत्री ने समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडी परिसर में बैंक, एटीएम के साथ सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएंगे। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव का कहना है कि नाबालिगों ने काम करवाना नियम के विरुद्ध है। ठेकेदार के खिलाफ बालश्रम निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि ठेकेदार की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही ठेकेदार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएचटीयू विभाग भी करेगा कार्रवाई
नाबालिगों से मजदूरी करवाकर शोषण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एएचटीयू विभाग भी कार्रवाई करेगा। प्रभारी अधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाल श्रम गंभीर अपराध है। दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed