फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contracted buses will run on 10 routes

Noida News: 10 रूटों पर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Tue, 14 Oct 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Contracted buses will run on 10 routes
-संचालन की तैयारियों में जुटा परिवहन विभाग, रूट भी निर्धारित किए गए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निगम के अनुसार 10 रूटों पर निजी बसों का संचालन किया गया, यह रूट निर्धारित भी कर लिए गए हैं, इससे शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।


परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अनुबंधित बसों को करीब दस रूटों पर चलाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। हालांकि पहले भी टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उनमें संशोधन किया गया है। ऐसे में करीब आठ साल बाद नोएडा डिपो से एक बार फिर अनुबंध पर निजी बसें चल सकेंगी। यह बसें जिले के ग्रामीण रूट पर उतारी जाएंगी। बता दें, साल 2017 में नोएडा डिपो से अनुबंध पर निजी ऑपरेटर की दो वातानुकूलित बसें चलती थीं, जो कि जनरथ थी। इसमें एक बस नोएडा से प्रयागराज और दूसरी लखनऊ के लिए चलती थी। कुछ समय बाद निजी ऑपरेटर ने घाटे का हवाला देते हुए बसों की सुविधा को जारी रखने में अक्षमता जाहिर की। इसके बाद यूपी रोडवेज से करार खत्म हो गया। हालांकि अब एक बार फिर संशोधन करते हुए टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------
यह हैं निर्धारित दस रूट

नोएडा–परीचौक–रबुपुरा-झांझर-रन्हैरा, नोएडा–जेवर कट-जहांगीरपुर-लौदाना, नोएडा–परीचौक-नहर-बिलासपुर-दनकौर-झांझर, नोएडा–परीचौक–रबुपुरा-जेवर-हामिदपुर-झुप्पा मार्ग, नोएडा–परीचौक-रबुपुरा-तिरथली-करौली-गोविंदगढ़-कोठरा, नोएडा–खेड़ा मोड़-तकीपुर-अनवरपुर-सुहेदी मोहद्दीनपुर मार्ग, नोएडा–सूरजपुर-दादरी-महावर मार्ग, नोएडा–सूरजपुर–दादरी–कलौंदा मार्ग, नोएडा–ढेहरा झाल मार्ग, नोएडा–छोयसा मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed