फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Container laden with five Mercedes cars worth 3.5 crores looted in Nuh

नूंह में 3.5 करोड़ कीमत की पांच मर्सीडीज कारों से लदा कंटेनर लूटा

Mon, 05 Oct 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Container laden with five Mercedes cars worth 3.5 crores looted in Nuh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रज्जाक व कंटेनर। - फोटो : Mewat
नूंह में 3.5 करोड़ कीमत की पांच मर्सीडीज कारों से लदा कंटेनर लूटा
विज्ञापन

पुन्हाना। नूंह जिले में रविवार को ड्राइवर को बंधक बनाकर करीब 3.5 करोड़ रुपये कीमत की पांच मर्सीडीज कारों से भरे कंटेनर को बदमाशों ने लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 4 घंटे बाद ही एक बदमाश को गिरफ्तार कर कंटेनर को कारों सहित बरामद कर लिया।
बिछौर थाना पुलिस ने बताया कि यूपी के बलिया निवासी कंटेनर चालक राघवेंद्र प्रताप ने चोरी होने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि नूंह के रज्जाक नामक बदमाश ने साथियों सहित तमंचा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने टीम गठित कर कंटेनर की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिंगार के साहब खां पेट्रोल पंप के पास से बदमाश नई निवासी बदमाश रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया। लूटे हुए कंटेनर को कारों सहित बरामद कर लिया गया। रज्जाक पूर्व में ड्राइवर राघवेंद्र के साथ एक ही कंपनी में काम करता था। उससे वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राघवेंद्र ने बताया कि वह एक्सिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर है। पूर्व में रज्जाक भी उसके साथ कंपनी में ड्राइवर था। एक अक्तूबर को राघवेंद्र पुणे से कंटेनर लेकर करनाल व मोहाली के लिए चला था। 4 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे पलवल में होडल के पास उसे रज्जाक मिला। रज्जाक ने होडल से कुछ दूरी पर अपना गांव बताते हुए राघवेंद्र से वहां तक छोड़ने को कहा। इस पर राघवेंद्र रज्जाक को छोड़ने चल दिया। करीब 4 किलोमीटर दूर नीमका गांव के पास तीन-चार युवक और मिले, रज्जाक ने उन्हें अपने परिजन बताते हुए कंटेनर में बिठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद ही आरोपियों ने राघवेंद्र पर तमंचा तान दिया। इसके बाद राघवेंद्र को बंधक बनाकर कंटेनर खुद चलाने लगे। कुछ दूरी पर मौका देखकर राघवेंद्र चलती गाड़ी से कूद गया। बदमाशों ने उस पर फायरिंग भी की, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed