फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consuming substandard supplements after the gym is damaging your kidneys.

Noida News: जिम के बाद घटिया सप्लीमेंट लेने से खराब हो रहीं किडनी

Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Consuming substandard supplements after the gym is damaging your kidneys.
मुरादाबाद। युवाओं में जिम जाकर बॉडी बनाने का चलन बढ़ा है। जिम में कसरत के बाद कई युवा अनजाने में घटिया सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे युवाओं में किडनी की बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। यदि पेशेवर रूप से बॉडी नहीं बनानी है तो देशी सप्लीमेंट जैसे अंडे, चिकन, पनीर, केले व दूध का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


यह सलाह गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर कुरैचया ने दी है। उनका कहना है कि दिन में कम से कम दो लीटर पानी जरूर पीएं। यदि आप जिम जाते हैं या बीपी, शुगर, थायराइड, माइग्रेन, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल के मरीज हैं और आप के चेहरे व हाथ-पैरों पर सूजन आ रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। डॉ. भास्कर ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन

00

सवाल : मेरी उम्र 76 वर्ष है। मुझे रात में छह से सात बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है। पेशाब में तैलीय चमकीले पदार्थ नजर आते हैं। क्या यह किसी बीमारी का संकेत है। मुझे क्या करना चाहिए। - राम अवतार, नवाबपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : ज्यादातर बुजुर्गों में प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ जाने से पेशाब संबंधी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।
00

सवाल : मेरे बेटे की उम्र छह वर्ष है। डॉक्टर ने किडनी पर सूजन बताया है। पेशाब में प्रोटीन जा रहा है। इसकी दवा कब तक चलेगी। - युग तोमर
जवाब : इसे नफ्रोलिक सिंड्रोम कहा जाता है। बच्चों में यह बीमारी होती है और दवाई डॉक्टर की सलाह से छह माह से दो साल तक चल सकती है। आपको गुर्दा रोग विशेषज्ञ के संपर्क में रहकर लगातार दवा लेनी चाहिए।
00

सवाल : मेरी उम्र 65 वर्ष है। मेरा पेट ठीक से साफ नहीं होता है। गैस, कब्ज व पेट में दर्द की समस्या अक्सर रहती है। पेशाब पीले रंग का आता है। मुझे क्या करना चाहिए। - दीपक शर्मा, बुद्धि विहार
जवाब : हैस, कब्ज व पेट दर्ज से संबंधित समस्याएं बुजुर्गों में कई कारणों से हो सकती है। ऐसे मरीजों को पेट का अल्ट्रासाउंड कराना चाहिए और डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।

सवाल : मेरी उम्र 55 वर्ष है। अल्ट्रासाउंड में मेरी किडनी में दो एमएम की पथरी बताई है। दर्द होने पर पेन किलर खानी पड़ती है। क्या यह पथरी बिन ऑपरेशन के ठीक नहीं हो सकती। - सुनील पथिक, कटघर
जवाब : दो एमएम की पथरी में दर्द होना नहीं चाहिए। दर्द के कुछ और कारण हो सकते हैं। पथरी बिना ऑपरेशन के निकल जाएगी। अपनी मर्जी से पेन किलर दवाएं न लें और जल्द डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें।


सवाल : मेरी उम्र 25 वर्ष है। पेशाब में लालपन है और दर्द हो रहा है। किडनी की ओर भी दर्द महसूस कर रहा हूं। एक-दो बार पेशाब के साथ पीला व गाढ़ा तरल भी आया है। मुझे क्या करना चाहिए।- आयुष कश्यप, मंडी चौक
जवाब : यह गुर्दे या गुर्दे की नली में पथरी होने के लक्षण हैं। मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गुर्दा रोग विशेषज्ञ से मिलकर इलाज शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed