फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consumers will be able to avail discounts on their bills under the OTS from December 1.

Noida News: एक दिसंबर से उपभोक्ता ओटीएस के तहत ले सकेंगे बिल में छूट

Wed, 26 Nov 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Consumers will be able to avail discounts on their bills under the OTS from December 1.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। बिजली निगम की ओर से राजस्व वसूली के लिए एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना शुरू की जा रही है। एक दिसंबर से उपभोक्ता नजदीकी बिजलीघर और जन सेवा केंद्र पर जाकर इसका लाभ उठा सकेंगे। इस बार एकमुश्त समाधान योजना के तहत मूल बिल में भी छूट मिलेगी।
लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले और जुर्माना झेलने वाले उपभोक्ताओं के पास अपना बकाया खत्म करने का अच्छा अवसर है। बिजली निगम की एक दिसंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक जारी रहने वाली एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेकर उपभोक्ता भुगतान कर सकते हैं। यह योजना तीन चरणों में विभाजित की गई है।
विज्ञापन

पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिसमें ब्याज पर सौ प्रतिशत छूट और मूल बिल पर 25 प्रतिशत छूट उपभोक्ताओं को दी जाएगी। एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक दूसरे चरण में ब्याज पर तो समान छूट मिलेगी लेकिन मूल बिल पर 20 प्रतिशत ही छूट दी जाएगी। अंतिम चरण में भी ब्याज पर समान छूट रहेगी लेकिन मूल बिल पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी। उपभोक्ता इसका लाभ लेने के लिए निगम के वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed