फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction work will be done in Nuh

मुख्यमंत्री ने 59 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Tue, 27 Oct 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction work will be done in Nuh
नूंह। प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर जिलावासियों को 59.31 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री ने दी है। जिला सचिवालय में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। पलवल के विधायक दीपक मंगला ने नूंह जिले के 59.31 करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही 11 विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

चिलावली में उच्च माध्यमिक विद्यालय, छह राजकीय पशु औषधालय गांव रावली में, राजकीय पशु औषधालय गांव तिगांव, राजकीय पशु औषधालय गांव इंडरी, राजकीय पशु औषधालय गांव हसनपुर (तावडू), राजकीय पशु औषधालय गांव खेड़ा-खलीलपुर सहित गांव कैराका में बनाए गए राजकीय पशु औषधालय का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास :
कुर्थला वाया सालाहेड़ी व टांई बैंसी रोड, नूंह-मुरादबास से गहबर, झिमरावट वाया पिथोरपुरी, जलालपुर से हैबतका रोड सोलपुर, कोलगांव रोड बनारसी वाया से कुर्थला वाया अलीपुर, हैबतका, मरोड़ा, बलई, भादस, घाघस रोड रनियाला, पटाकपुर, खंड फिरोजपुर-झिरका, खानपुर नूंह, हसनपुर, गंडूरी, जलालपुर, अलीपुर, हैबतका, रोड नगीना मुबारिकपुर वाया रानीका, कुलताजपुर, मांडीखेड़ा सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी धीरेंद्र, एडीसी महावीर प्रसाद, जिला पालिका आयुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, नूंह एसडीएम प्रदीप अहलावत, नगराधीश गजेंद्र सिंह और भाजपा नेता नौक्षम चौधरी, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, ब्लॉक समिति नगीना चेयरपर्सन ताहिरा अजमत, हाजी बदरुद्दीन, तैय्यब हुसैन घासेडियां, जाहिद हुसैन बाई, ज्ञानचंद आर्य, योगेश तंवर, बीरपाल कालियाका सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा व जजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed