{"_id":"5f3ff1b48ebc3eabed24c54b","slug":"construction-work-started-in-park-mewat-news-noi531091551","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी पार्क का सौंदर्यीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी पार्क का सौंदर्यीकरण शुरू
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहीदी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य नगरपालिका ने शुरू कर दिया है। इससे सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अमर उजाला ने 10 अगस्त को पार्क में सफाई व्यवस्था की अनदेखी के संबंध में खबर छापी थी। जिले के वरिष्ठ समाज सेवी फजरुदीन बेसर ने शहीदी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि नगरपालिका का यह बेहतर कदम है।
यह सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद सबके लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। हमारी युवा पीढ़ी को इनकी कुर्बानी से सबक लेते हुए देश के लिए समर्पित भावना से काम करना चाहिए। फजरुदीन बेसर ने कहा कि लाखों जवान देश की सीमा पर दिन-रात दुश्मन पर नजर रखते हैं तब जाकर हम रात में अपनों घरों में सुरक्षित सो पाते हैं।
शहर नगरपालिका के चेयरमैन अशोक गुर्जर ने कहा कि शहीदी पार्क के सौंदर्यीकरण की लिए राशि मंजूर की गई है। गुर्जर ने कहा कि पार्क में पेयजल, बिजली, मास्क, लाइट, चौकीदार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से शहीदी पार्क के सौंदर्यीकरण में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। 1857 में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर जवानों की याद में शहीदी पार्क का निर्माण कराया गया था।