फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of two underpasses on the Noida-Greater Noida Expressway will begin soon.

Noida News: जल्द शुरू होगा नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर दो अंडरपास का निर्माण

Sun, 12 Oct 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of two underpasses on the Noida-Greater Noida Expressway will begin soon.
झट्टा और सुल्तानपुर गांव के सामने बनेंगे अंडरपास, सर्विस रोड से शुरू होगा काम
विज्ञापन

डायाफ्राम तकनीक से होगा निर्माण, 30 सेक्टरों और 20 गांवों को मिलेगा लाभ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो नए अंडरपास के निर्माण का काम अब शुरू होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण के लिए चिह्नांकन पूरा कर साइट निर्माण एजेंसी को सौंप दी है। एजेंसी को साइट ऑफिस तैयार कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अंडरपास झट्टा गांव (सेक्टर-146) और सुल्तानपुर गांव (सेक्टर-128) के सामने बनाए जाएंगे। दोनों ही स्थानों पर काम सर्विस रोड से शुरू होगा। पहले चरण में सर्विस रोड की तरफ अंडरपास का ढांचा बनेगा, इसके बाद मुख्य एक्सप्रेस-वे का ट्रैफिक डायवर्ट कर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि दोनों अंडरपास डायाफ्राम तकनीक से बनेंगे। इस तकनीक में सतह की खुदाई किए बिना पहले भूमिगत डायाफ्राम वॉल तैयार की जाती है, जिस पर ऊपर से छत ढाल दी जाती है। संरचना के सूखने और मजबूत होने में करीब 26 दिन लगेंगे। इसके बाद सड़क बनाकर ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों के अनुसार, काम टुकड़ों में पूरा किया जाएगा ताकि एक्सप्रेस-वे का ट्रैफिक एक साथ बाधित न हो। पहले चरण में सर्विस रोड से जुड़ा ढांचा बनेगा, फिर एक-एक करके दोनों ओर अंडरपास संरचना तैयार की जाएगी।
2020 के बाद एक्सप्रेस-वे पर कोंडली, एडवंट और सेक्टर-96 अंडरपास बॉक्स पुशिंग तकनीक से बनाए गए थे, जिनके दौरान सड़क धंसने जैसी समस्याएं आई थीं। डायाफ्राम तकनीक से यह जोखिम कम होगा।

सुल्तानपुर अंडरपास की लंबाई 731 मीटर और लागत 81.61 करोड़ रुपये होगी, जबकि झट्टा अंडरपास की लंबाई 800 मीटर और लागत 99.74 करोड़ रुपये अनुमानित है। इन अंडरपासों के निर्माण से लगभग 30 सेक्टरों और 20 गांवों के निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed