{"_id":"6a4c0f3628cc8a3cde0ea8d7","slug":"construction-of-skywalk-at-sector-62-model-town-stalled-noida-news-c-1-noi1095-4472542-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर स्काईवॉक का निर्माण फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर स्काईवॉक का निर्माण फंसा
विज्ञापन
शिलान्यास के 5 और एजेंसी चयन के 8 महीने बीते, अब चार महीने बाद ही निर्माण संभव
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के रिवर्सल प्लेटफाॅर्म निर्माण को बताया जा रहा कारण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर गोलाकार स्काईवॉक के निर्माण में पेच फंस गया है। इसके निर्माण के लिए एजेंसी चयन के आठ और शिलान्यास के पांच महीने गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। प्राधिकरण अब चार महीने बाद ही काम शुरू होने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पार तक डीएमआरसी का रिवर्सल प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, जिसके बाद ही स्काईवॉक का निर्माण शुरू हो सकेगा।
चार फरवरी को स्काईवॉक का शिलान्यास सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह से करवाया था। निर्माण एजेंसी एसटी कंस्ट्रक्शन का चयन अक्टूबर-2025 के आखिर में हुआ था। इसके निर्माण में 34 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। स्काईवॉक बन जाने से नोएडा, गाजियाबाद, वैशाली, इंदिरापुरम व दिल्ली की ओर आने वाले पैदल लोगों को सुविधा मिलेगी।
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि स्काईवॉक व सेक्टर-62 गोल चक्कर के अन्य काम को लेकर सभी विभागों की चार दिन पहले बैठक हुई थी। इसमें रिवर्सल प्लेटफार्म के निर्माण लिए चार महीने का और समय मांगा गया है। रिवर्सल प्लेटफार्म के निर्माण में डीएमआरसी सड़क के हिस्से में भी कुछ बदलाव करेगा। फिर पहले की तरह निर्माण स्थिति में वापस भी लाएगा।