{"_id":"6906414388db71593a03f663","slug":"construction-of-rabupura-mirzapur-six-lane-road-begins-making-dankaur-easy-to-reach-noida-news-c-491-1-gnd1001-928-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रबूपुरा-मिर्जापुर छह लेन रोड का निर्माण शुरू, दनकौर पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रबूपुरा-मिर्जापुर छह लेन रोड का निर्माण शुरू, दनकौर पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन
60 मीटर रोड से जुड़ेगी निर्माणाधीन रोड, जर्जर मार्ग होने के कारण शाम के बाद नहीं गुजरते थे वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 60 मीटर रोड से जुड़ने वाली रबूपुरा-मिर्जापुर-रुस्तमपुर छह लेन सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस सड़क के तैयार हो जाने से निवासियों की दनकौर तक सीधी आवाजाही संभव हो जाएगी।
गड्ढों भरी सड़क से निवासियों का निकलना मुश्किल हो गया था। निवासियों को चार किमी लंबा रास्ता तय करके मिर्जापुर जाना पड़ता था। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता था।
नई सड़क बनने से क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी। साथ ही आसपास के गांवों का संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय निवासी सतीश भाटी ने बताया सड़क बनने से काफी राहत मिलेगी। जर्जर सड़क होने से धूल के गुबार उठते थे, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी होती थी। मार्ग बन जाने से निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- --
60 मीटर रोड से होगा सीधा संपर्क
ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जाने वाली 60 मीटर रोड से ग्रामीणों को पहुंचना आसान हो जाएगा। मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सीधा रास्ता मिलने से सफर सुगम बन जाएगा। हालांकि 60 मीटर रोड पर भी अभी काम जारी है विभाग का कहना है कि जल्द कार्य पूरा हो जाएगा।