{"_id":"68eff00a841725700207931a","slug":"construction-of-flyover-at-sukhna-choe-in-baltana-begins-na-news-c-71-1-spkl1025-134624-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बलटाना में सुखना चो पर फ्लाइओवर का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बलटाना में सुखना चो पर फ्लाइओवर का निर्माण शुरू
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब सरकार ने बलटाना से निकलने वाले सुखना चो पर फ्लाइओवर का निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिली है। नया पुल बलटाना निवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इससे लोगों को कई किलोमीटर घुमाने की बजाय केवल 5–10 मिनट में ही मार्ग तय करने की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि 2023 और 2025 की बाढ़ में यह पुल दो बार टूट चुका था, जिससे हाइवे कनेक्टिविटी बाधित हो जाती थी और लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ढाई महीने पहले इस परियोजना का उद्घाटन किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने बुधवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
फ्लाईओवर का विवरण
सूत्रों के अनुसार फ्लाइओवर की लंबाई 300 मीटर होगी और इसे 9 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल की ऊंचाई 12 फीट, चौड़ाई 10 मीटर, और प्रत्येक स्पैन की चौड़ाई 17 मीटर होगी। निर्माण के लिए 5 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
पुराने पुल के मुकाबले नया फ्लाइओवर बाढ़ के दौरान पानी के बहाव में स्थायी समाधान देगा। पुराने पुल पर बाढ़ में पानी चढ़ जाता था, जिससे पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके अलावा धुंध के दिनों में दो-तीन वाहन नदी में गिर चुके हैं।
थोड़ी परेशानी के बाद बड़ी राहत
निर्माण कार्य के दौरान रास्ता कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। विभाग ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से योजना बना रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि नया फ्लाईओवर बनने से उनके लिए बड़ी राहत मिलेगी।
कोट्स
यह पुल 300 मीटर लंबा है और इसे 9 महीनों में पूरा किया जाएगा। बजट लगभग 6 करोड़ रुपये है। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट करने में पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। फिलहाल पीलर निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई है।
गुलाब सिंह, जेई (पीडब्ल्यूडी)
कोट
बाढ़ के दौरान बलटाना निवासियों की समस्याएं देखीं। उद्घाटन उसी समय किया गया था और अब इसका काम शुरू होकर सरकार ने लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। हमारा उद्देश्य है कि विकास के लिए किए गए वादों को जल्द पूरा किया जाए। पिछले 30 वर्षों में जो काम नहीं हुआ, वह हमारी सरकार करेगी। हमारी सरकार लोगों की सरकार है और जनता के लिए काम करती है।
कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक: