फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of film city will start in June

Noida News: जून में शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण

Sun, 07 Apr 2024 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Construction of film city will start in June
- आधुनिक तकनीक का अध्ययन करने फिल्म निर्माता बोनी कपूर के नेतृत्व में लॉस एंजिल्स जाएगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित होने वाली फिल्म सिटी का निर्माण देश-विदेश की अत्याधुनिक तकनीक का अध्ययन करने के बाद शुरू होगा। इसके लिए विकासकर्ता कंपनी बेव्यू प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर के नेतृत्व में लॉस एंजिल्स जाएगी। वहां 6 से 9 जून तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद 15 जून से फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होगा।
दरअसल, विकासकर्ता कंपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ फिल्म सिटी का निर्माण कराएगी। निर्माण शुरू करने से पहले बोनी कपूर के नेतृत्व में टीम लॉस एंजिल्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों निर्माण से जुड़ी नई तकनीक का अध्ययन करेगी। चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में फिल्म प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, सेमिनार एवं मास्टर कक्षाएं होंगी। फेस्टिवल में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों में इस्तोमाल की जाने वाली अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। अहम है कि विकासकर्ता कंपनी ने फिल्म सिटी को विकसित करने का लेआउट प्लान तैयार कर लिया है। फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर और बिल्डर कंपनी भूटानी समूह के अधिकारी पहले भी कई देशों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में 230 एकड़ पर शुरू होगा निर्माण
यीडा सेक्टर- 21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाना है। इसमें 155 एकड़ में फिल्म उद्योग से जुड़ी इंडस्ट्री और आवासीय सुविधा होगी, जबकि 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होटल, मॉल और प्लॉजा होंगे। फिल्म सिटी के प्रथम चरण में 1510 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विकासकर्ता कंपनी को निर्माण शुरू करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए प्राधिकरण ने 230 एकड़ जमीन की घेराबंदी करा ली है। कंपनी को सारी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed