फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Conspiracy to kill elderly mother hatched on the lines of Drishyam film

दृश्यम फिल्म की तर्ज पर रची बुजुर्ग मां की हत्या की साजिश

Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill elderly mother hatched on the lines of Drishyam film
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। दनकौर में रिश्ते को शर्मसार कर मां वीरमा देवी (60) की हत्या की साजिश बॉलीवुड की दृश्यम फिल्म की तर्ज पर रची गई थी। पुलिस को वारदात और फरार आरोपियों के संबंध में ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों ने खुद को वारदात के दौरान शहर से दूर होना दर्शाकर सीसीटीवी में कैद करा लिया और रेल-बस आदि की टिकट भी खरीदे। हालांकि, वारदात को सुपारी देकर कराने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का पटाक्षेप कर सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, वीरमा का जला हुआ शव मिलने और बाहर से कुंडी लगी होने की जानकारी के बाद ही पुलिस यह समझ गई थी कि हत्या की गई है। परिजनों से पूछताछ के बाद वीरमा की बेटी मीनू व उसके पति महावीर पर वारदात अंजाम देने का शक हो गया था। मीनू के मोबाइल पर कॉल कर मां की मौत की सूचना देने के बाद भी वह नहीं आई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को लगीं। इससे आशंका होने लगी है कि वीरमा की हत्या सुपारी देकर कराई गई है। आरोपियों ने अपने बचाव के लिए घटना के दौरान शहर से दूर रहने की साजिश रची। आरोपी दंपती ने दृश्यम फिल्म में दिखाए गए तरीके जैसे ही साक्ष्य जुटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed