फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Connection will be given in submerged area, law will be made soon

डूब क्षेत्र में दिए जाएंगे कनेक्शन, जल्द बनेगा कानून

Sun, 13 Jun 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Connection will be given in submerged area, law will be made soon
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने के लिए जल्द ही नया कानून लाया जा रहा है। नए कानून में उन सभी क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा जहां अब तक बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए थे। अधिकारियों को ऐसे इलाकों में कनेक्शन देने के लिए सर्वे कराकर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। शनिवार को नोएडा पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों से यह बातें कहीं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सेक्टर-58 स्थित 33/11 केवीए के उपकेंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर अधिकारियों से उन्होंने कहा कि नो ट्रिपिंग जोन घोषित किए जा चुके नोएडा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्यमियों को बिना परेशानी के बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि आपूर्ति में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर गांव और हर शहर में बिजली आपूर्ति करने के लिए ढांचे को सुधारा जा रहा है। पहले जहां 12 घंटे भी गांवों में बिजली नहीं मिलती थी। अब वहां पर 18 घंटे से अधिक की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-58 में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटौती देखकर वह एसडीओ और जेई को फटकार लगाई। उन्होंने जेई और एसडीओ से सभी फीडर के उपभोक्ताओं के नंबर, आरडब्ल्यूए और गणमान्य ग्राहकों के नंबर रखने को कहा जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं तत्काल दूर की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य अभियंता वीएन सिंह, निदेशक राकेश कुमार राणा व निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed