फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Connect children with games, they will stay away from mobile phones.

Noida News: बच्चों को खेलों से जोड़ें, मोबाइल से खुद हो जाएंगे दूर

Fri, 14 Nov 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Connect children with games, they will stay away from mobile phones.
जेपी पब्लिक स्कूल में फिडे ट्रेनर सेमिनार, ग्रैंडमास्टर आरबी रमेश ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। द्रोणाचार्य अवार्डी ग्रैंडमास्टर आरबी रमेश ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है उन्हें खेलों से जोड़ना। जब बच्चे किसी भी खेल में सक्रिय होते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से मोबाइल से दूर होने लगते हैं। वे जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय फिडे ट्रेनर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक चेस कोच और मास्टर्स शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि कोच टीचिंग नहीं, ट्रेनिंग पर फोकस करें। शतरंज के मास्टर को केवल समाधान बताने की बजाय सोचने की प्रक्रिया सिखानी चाहिए, ताकि वे खुद आइडिया ढूंढ सकें। ग्रैंडमास्टर रमेश ने बताया कि उनके शिष्य आर. प्रागनानंद द्वारा तीन विश्व खिताब हासिल करने के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन ने कहा कि शतरंज एकाग्रता बढ़ाता है और खराब पोजिशन नहीं, बल्कि खराब मानसिकता हार का कारण बनती है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एके रायजादा, चीफ आर्बिटर आनंद कुमार, प्रधानाचार्या मीता भंडुला, उप प्रधानाचार्य अनीता पिल्लई और सेमिनार कोऑर्डिनेटर नीरज सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed