{"_id":"69e2130e9de52c1e790a20fd","slug":"congress-state-president-ajay-rai-demanded-resignation-from-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-in-noida-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सियासत तेज: गैस संकट पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अजय राय का हमला; डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सियासत तेज: गैस संकट पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अजय राय का हमला; डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग
Fri, 17 Apr 2026 04:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
ऋषभ कौशल, नोएडा
ऋषभ कौशल, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:32 PM IST
सार
नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। गैस संकट को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया, जबकि अजय राय ने सरकार को नाकाम बताते हुए इस्तीफे की मांग की और लखनऊ आग घटना पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
अयज राय और केशव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद नोएडा पहुंच रहे पक्ष-विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। हाल ही में ईरान संकट के बाद पैदा हुए गैस संकट पर बृहस्पतिवार को नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को गैस किल्लत की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार ठहराया। वहीं, अगले दिन शुक्रवार को नोएडा आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की बात उठाई है।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आग लगने की घटना में दर्जनों लोग बेघर हो गए। जब आग लगी तो अग्निशमन की गाड़ियां घंटों बाद पहुंचीं, तब तक कई घरों में आग फैल चुकी थी। नोएडा में श्रमिकों को उनका हक दिलाने और स्थिति संभालने से लेकर लखनऊ में आग बुझाने तक, हर मोर्चे पर देरी हुई, जो सरकार की नाकामी है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
सबसे पहले प्रियंका गांधी ने महिलाओं को दी 40 फीसदी हिस्सेदारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार अब महिलाओं के वोट के लिए यह बिल ला रही है, लेकिन हमारी वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी ने सबसे पहले महिलाओं के बारे में सोचते हुए टिकट वितरण में 40 फीसदी हिस्सेदारी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद
बता दें कि अजय राय अपनी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्षों से मिलने ग्रेटर नोएडा जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सेक्टर 52 में ही रोक लिया और कार्यकर्ताओं समेत नजरबंद कर दिया।