फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress protest at dm office for farmer

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
congress protest at dm office for farmer
किसानों की समस्याओं पर कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने फसल बेचने के समय किसानों को रही समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। तत्काल समाधान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एडीएम (प्रशासन) दिवाकर सिंह को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पुलिस पहले से तैनात थी। पुलिस ने वाहनों को बाहर ही रोक दिया। कांग्रेसी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंदर पहुंचे। मनोज चौधरी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम हो रही है। नमी के नाम पर किसानों के धान के वजन में कटौती की जा रही है। इससे वह परेशान हैं। वहीं, गन्ना किसानों को उनकी उपज का बकाया अब तक नहीं मिला है। सरकार ने निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। मांग की है कि प्रदेश में किसानों के धान की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए। बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। अगर सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। सचिव सुनील बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। प्रदर्शन में महेंद्र नगर, शहाबुद्दीन, राजेंद्र अवाना, दिनेश शर्मा, अजीत सिंह, सतीश शर्मा, पारुल चौधरी, चंद्र मोदनवाल, सुमन भाटी, रामभरोसे शर्मा, अब्बास, विक्रम नागर और हेमचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed