फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress foundation day celebrated

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

Tue, 28 Dec 2021 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress foundation day celebrated
नूंह। जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस सीएलपी उपनेता आफताब अहमद की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। नूंह विधायक आफताब अहमद ने पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और गठित कांग्रेस सरकारों द्वारा किए लोकहित और राष्ट्र के निर्णयों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। मंगलवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस के 137 वर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी देश की सत्ता में आई तो देश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आजादी के लिए कांग्रेसियों ने बहुत कुर्बानियां दी, अपने प्राणों की आहूत दी और दशकों तक जैल में कैद काटी। कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने समय-समय पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योगदान दिया है। आगे भी इस तरह के सेक्युलर प्रयासों को जारी रखा जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि आज देश के सामने बड़ी चुनौती है, सत्ता में एक ऐसी पार्टी बैठी है जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और लोगों को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखना आज सबसे बड़ा प्रश्न है और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है और पार्टी कार्यकर्ता हर बलिदान के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस का गौरवमयी इतिहास रहा है। अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने देश की आजादी और आजादी के बाद देश के नव निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed