फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress demands resignation of Home Minister Amit Shah

Noida News: कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा

Wed, 12 Nov 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Congress demands resignation of Home Minister Amit Shah
नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन है और इतनी बड़ी सुरक्षा चूक किसी भी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं। धमाके से पहले विस्फोटक से भरी कार 11 घंटे तक राजधानी की सड़कों पर घूमती रही। यह केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण है। यादव ने बताया कि वे स्वयं घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गए थे जहां पीड़ितों की आंखों में अब भी दर्द और भय साफ झलक रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed