फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress burnt the effigy of the Election Commission.

Noida News: कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Fri, 07 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the Election Commission.
संविधान चौक पर पुतला फूंकते कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और भाजपा के साथ मिलीभगत के विरोध में लाल बत्ती स्थित संविधान चौक पर चुनाव आयोग का पुतला फूंका। इससे पहले कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए संविधान चौक पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले बुधवार को खुलासा किया है कि भाजपा ने जनादेश की चोरी और वोटों की धांधली कर प्रदेश में सरकार बनाई है। रमेश मलिक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग व भाजपा सरकार ने मिलीभगत करके जनादेश की चोरी की है। जबकि चुनाव आयोग का काम पूरी निष्पक्षता से चुनाव कराना होता है। चुनाव आयोग ऐसा नहीं कर रहा है। मौके पर कांग्रेस नेता सचिन कुंडू, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, प्रियांश मलिक, दीपक मलिक, ओमबीर पंवार, जसबीर जगलान, राकेश चुघ, बलवान वाल्मीकि, नरेंद्र भिवान, बलजीत सारसर व तेजी चंदौली मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed