फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress aap and other leaders shares video of car running over farmers in lakhimpur kheri

लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, कांग्रेस-आप ने ट्विटर पर शेयर किया दर्दनाक वीडियो

Tue, 05 Oct 2021 09:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Oct 2021 09:40 AM IST
सार

कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि यह वीडियो लखीमपुर का है। 

विज्ञापन
congress aap and other leaders shares video of car running over farmers in lakhimpur kheri
किसानों को रौंदते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। घटना के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एक नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि यह वीडियो लखीमपुर का है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है। लखीमपुर खीरी से बेहद विचलित करने वाले दृश्य, हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन गाड़ी वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वीडियो में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे हैं। ट्विवट में सवाल किया है कि मोदी सरकार इस घटना पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
 

इसके अलावा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन ने भी घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लखीमपुर की सच्चाई, नरसंहार अब सार्वजनिक हो गया है। मीडिया चुप क्यों है? 



इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि क्या इसके बाद भी कोई सबूत चाहिए? वीडियो में देखिए सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानों को रौद दिया और मार डाला। 

कुल आठ की ही मौत : एडीजी

रविवार को बवाल में आठ लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई थी। इसमें चार किसान, एक मंत्री के बेटे की गाड़ी का चालक और तीन भाजपा कार्यकर्ता बताए गए थे। पत्रकार की मौत की जानकारी होने के बाद यह आंकड़ा नौ बताया जाने लगा। हालांकि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने साफ किया कि इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की ही मौत हुई है। मरने वालों में चार किसानों के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक चालक और एक पत्रकार शामिल हैं।

तिकुनियां बवाल मामले में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट दर्ज
सोमवार की दोपहर तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू के खिलाफ  संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद भड़के किसानों के गुस्से को देखते हुए मृतक किसान दलजिंदर सिंह के भाई जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बंजारा टांडा बहराइच की ओर से रात 2:53 बजे अपराध संख्या 219/21 पर आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ  भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 279, 338, 304ए, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed