{"_id":"6afb0a4a6c12696db90640d3","slug":"confrontation-over-handover-of-common-areas-at-haveliya-valenova-park-society-noida-news-c-23-1-lko1064-112184-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में कैम हैंडओवर पर टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हवेलिया वैलेनोवा पार्क सोसाइटी में कैम हैंडओवर पर टकराव
विज्ञापन
फोटो
वार्डन पर निजी सुरक्षाकर्मी और कथित बाउंसर तैनात कर प्रक्रिया रोकने का आरोप, एओए ने मेंटेनेंस का पूरा रिकॉर्ड सौंपने की मांग की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हवेलिया वैलेनोवा पार्क में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) के हस्तांतरण को लेकर बिल्डर और निवासियों के बीच विवाद गहरा गया है। निवासियों ने बिल्डर की ओर से नियुक्त मेंटेनेंस कंपनी वार्डन पर हैंडओवर प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने से रोकने के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों और कथित बाउंसरों को तैनात किया गया। इससे सोसाइटी में नाराजगी है।
निवासी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सोमवार को एओए पदाधिकारियों और निवासियों ने मेंटेनेंस व्यवस्था अपने हाथों में लेने की दिशा में कदम उठाए थे। इसी दौरान वार्डन की ओर से निजी सुरक्षाकर्मी और कथित बाउंसर तैनात किए गए। निवासियों के मुताबिक, इससे हैंडओवर प्रक्रिया प्रभावित हुई। उनकी मांग है कि बिल्डर के नियंत्रण वाली मौजूदा व्यवस्था समाप्त कर एओए की ओर से नियुक्त नई फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी (एफएमएस) को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
सितंबर में डिप्टी रजिस्ट्रार की निगरानी में हुए चुनाव : सोसाइटी में एओए का पंजीकरण अगस्त 2025 में हुआ था। इसके बाद बिल्डर ने पहली एओए का कार्यकाल पूरा होने का हवाला देते हुए कालातीत प्रक्रिया शुरू की, जो जुलाई 2026 में पूरी हुई। इसके बावजूद कॉमन एरिया और मेंटेनेंस व्यवस्था का हस्तांतरण नहीं हो सका। एओए की वैधता और अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए गए। सितंबर 2026 में डिप्टी रजिस्ट्रार की निगरानी और नियुक्त चुनाव अधिकारी की देखरेख में दोबारा चुनाव कराए गए। इसके बाद नई निर्वाचित एओए का गठन हुआ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 23 अक्तूबर 2026 को बिल्डर को नोटिस जारी कर मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एओए को सौंपने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बैंक खाते और वित्तीय रिकॉर्ड सौंपने की मांग :
निवासियों ने मांग की है कि वार्डन की जगह एओए अपनी पसंद की पेशेवर एफएमएस नियुक्त करे। साथ ही मेंटेनेंस बैंक खाते, वित्तीय रिकॉर्ड, आय-व्यय का विवरण, कर्मचारियों की सूची, वेंडर एग्रीमेंट और कॉमन एरिया से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपे जाएं।
वहीं, बिल्डर के जीएम (कस्टमर सपोर्ट) पीयूष शर्मा ने कहा कि प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी एओए को सौंपने पर बिल्डर पहले ही सहमति दे चुका है। प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार 8 दिसंबर 2026 तक हैंडओवर पूरा होना है। बिल्डर नियमानुसार, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।