फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Concerns raised over violation of video conferencing protocol

Noida News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जताई चिंता

Wed, 05 Nov 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Concerns raised over violation of video conferencing protocol
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा प्रोटोकॉल का पालन न करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि बार के सदस्यों को बार-बार याद दिलाने के बावजूद कुछ वकील चलती कारों से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हो रहे हैं, जो न केवल अदालती कार्यवाही में असुविधा पैदा करता है, बल्कि न्यायिक समय की बर्बादी भी करता है।
विज्ञापन

पीठ ने इस तरह की प्रथाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह न तो अदालत की गरिमा के अनुरूप है और न ही कानूनी पेशे के मानकों को पूरा करता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह पक्षकारों या अधिवक्ताओं द्वारा इस तरह की अनुचित उपस्थिति को बढ़ावा नहीं दे सकती। यह टिप्पणी एक मामले की सुनवाई के दौरान आई, जब एक महिला अधिवक्ता चलती कार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। बार-बार नेटवर्क बाधित होने के कारण वह केवल यह बता सकीं कि उन्होंने अपने मुवक्किल के लिए 2 नवंबर 2025 को वकालतनामा दाखिल किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed