फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Concept car will change the future means of travel

Noida News: उन्नत तकनीक और आरामदायक सफर के भविष्य का साधन बदलेंगी कांसेप्ट कार

Wed, 18 Jan 2023 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Concept car will change the future means of travel
आरामदायक सफर के भविष्य का साधन बदलेंगी कांसेप्ट कार
विज्ञापन

कांसेप्ट कारों में उन्नत तकनीक और बेजोड़ डिजाइन को प्रदर्शित कर रही कंपनियां

संदीप वर्मा
ग्रेटर नाेएडा। उन्नत तकनीक, आरामदायक सफर और बेजोड़ डिजाइन को सुलभ दामों में लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ऑटो एक्सपो-2023 में कांसेप्ट कारों को प्रदर्शित कर भविष्य दिखाया है। भारतीय और ग्लोबल कंपनियों ने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और सोलर ईंधन से चलने वाली कारों के डिजाइन और एप से सुविधाओं को पेश किया है। इनमें भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स, कोरियाई कंपनी किआ और हुंडई मोटर्स समेत स्टार्टअप कंपनियों ने अपने कांसेप्ट पेश कर लोगों को दिल जीत लिया।

---

टाटा की अविन्या इलेक्ट्रिक : कार में शांत कमरे की तरह माहौल
प्रीमियम सेडान वर्ग में अविन्या इलेक्ट्रिक एयरोडॉयनेमिक डिजाइन में एक बार देखने में ही लुभा लेती है। कंपनी ने इसे तनाव रहित सफर के लिए तैयार कर रही है। इसमें चालक का ध्यान भंग न हो, इसलिए कार में एलसीडी नहीं लगाई गई है। कार में एक शांत कमरे की तरह माहौल रखा गया है। दोनों तरफ के दरवाजे ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि कार के बीच में कोई पोल नहीं रखा गया है। इससे कार में आराम से बैठा जा सकता है। कार की दोनों आगे की सीट 90 डिग्री तक घूम सकती है। साइड मिरर की जगह कार के अंदर लगे कैमरे में पीछे आने वाले वाहन को देखा जा सकता है। इसके अलावा स्टेयरिंग का डिजाइन बदला गया है। एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 500 किमी तक चल सकेगी। अल्ट्रा फास्ट चार्जर से यह कार 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। कंपनी इसे 2025 तक लांच करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


---

एमजी-यूनिक-7 : हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ेगी
हाइड्रोजन ईंधन के उपयोग वाली मौरिस गैराज कंपनी ने यूनिक-7 नाम से कांसेप्ट कार पेश की है। 6.4 किलो के हाइड्रोजन टैंक से एक बार में 605 किमी तक कार जा सकेगी। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के दबाव से बनने वाली ऊर्जा से कार सड़कों पर दौड़ेगी। हाइड्रोजन खत्म होने पर 50 से 70 किमी तक यह बैटरी से चल सकती है। 130 किलो वोल्ट की क्षमता वाली कार में 310 एनएम का टॉर्क है। इससे 116 पीएस की पावर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

किआ ईवी-9 : सभी आधुनिक एप से लैस, सन रूफ भी
किआ कंपनी ने ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार प्रस्तुत की है। कंपनी इसे एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कंपनी इसे ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन के साथ उतारेगी। कार में स्टेयरिंग का डिजाइन बदला है। इसमें 27 इंच का चौड़ा स्क्रीन डिस्पले प्रीमियम सेगमेंट का अहसास कराती है। कंपनी ने इसमें सभी आधुनिक एप से लैस किया है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए खुलने वाली छत (सन रूफ) का भी विकल्प दिया है।



---

बीवाईडी सील : 3.8 सेकंड में जीरो से 100 किमी की रफ्तार
बिल्ड योर ड्रीम कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार बीवाईडी सील प्रस्तुत की है। कंपनी ने इसे प्रीमियम सेडान वर्ग में पेश किया है। यह एक बार चार्ज होने के बाद करीब 700 किमी तक आपको सफर करा सकती है। इसे एयरोडायनमिक आकार में डिजाइन किया गया है। 3.8 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी इसे 2024 में प्रस्तुत कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed