फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Con artists tricked a woman out of her jewelry while she was out shopping.

Noida News: खरीदारी करने गई महिला से टप्पेबाजों ने ज्वेलरी उतरवाई

Tue, 24 Mar 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Con artists tricked a woman out of her jewelry while she was out shopping.
खरीदारी करने गई महिला से टप्पेबाजों ने ज्वेलरी उतरवाई
विज्ञापन

सेक्टर-34 की घटना, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-34 में खरीदारी करने निकली महिला से दो टप्पेबाजों ने ज्वेलरी उतरवा ली और नोटों की गड्डी दिखाकर उलझा दिया। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


सेक्टर-52 में रहने वाली मिथलेश कुमारी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 20 मार्च को अपनी बहू और उसकी बहन के साथ सेक्टर-34 बाजार गई थी। बहू और उनकी बहन खरीदारी करने लगी। मिथलेश थोड़ा आगे निकल गई और उन्हें एक महिला और 12 साल का किशोर मिला। दोनों ने मिलकर मिथलेश से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर मदद मांगी। इसके एवज में नकद पैसे देने की बात कही। महिला ने किशोर के माध्यम से पैसों का बंडल दिखाकर बातों में उलझा लिया। महिला ने मिथलेश के चेहरे पर कुछ पदार्थ छिड़क दिया। इससे मिथलेश बेहोशी की हालत में जाने लगी तो दोनों ने मिलकर मिथलेश को सम्मोहित किया और उसके हाथ से सोने की चार चूड़ियां उतरवा ली। कुछ देर के बाद मिथलेश को जब पता चला कि उसकी ज्वेलरी उसके पास नहीं है। तब उन्हें टप्पेबाजी की घटना समझ में आई। इसके बाद शिकायत पुलिस से की। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed