{"_id":"6004821d8ebc3e319451ca36","slug":"complaints-of-fever-and-nausea-to-the-health-workers-who-were-vaccinated-noida-news-noi5604594194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को बुखार और मितली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को बुखार और मितली की शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना का टीका लगवाने के बाद शनिवार रात स्वास्थ्यकर्मियाें में बुखार, पैर में दर्द व अन्य शिकायत मिलीं। पैरासीटामोल दवा लेने के बाद वह ठीक भी हो गए। वहीं, सीएमओ का कहना है कि यह टीके के सफल होने के संकेत हैं। कोई भी टीका लगवाने के बाद इस तरह के लक्षण सामान्य हैं। इसका मतलब है कि दवा सही है और उसने शरीर पर सकारात्मक असर करना शुरू कर दिया है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
बीते शनिवार को दिन में टीका लगवाने के बाद तीन स्वास्थ्यकर्मियाें की मामूली तबीयत खराब हो गई थी। इनमें दो भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक चाइल्ड पीजीआई से जुड़ा था। भंगेल में जिस लैब असिस्टेंट की तबीयत खराब हुई, उसने बताया कि वह करीब पौने घंटे में पूरी तरह ठीक होकर घर चला गया था। रात में करीब 11:15 बजे बुखार चढ़ा और पैरों में दर्द होने के साथ कमजोरी सी महसूस हुई। इस पर पैरासीटामोल व अन्य बुखार संबंधित दवाई लेने के बाद स्वस्थ हो गया। चाइल्ड पीजीआई के एक कर्मी ने बताया कि उन्हें भी बुखार की शिकायत हुई, लेकिन दवा लेने के बाद ठीक हो गया। इस तरह की शिकायत अन्य कर्मियों में भी मिली हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाएं। बुखार जैसे लक्षण का आशय है कि दवा ने असर करना शुरू कर दिया है। टीका लगवाने वाले सभी कर्मी स्वस्थ हैं।
17 डोज हो गईं बर्बाद
टीकाकरण के दौरान वैक्सीन की 17 डोज बर्बाद हो गईं। सभी को वैज्ञानिक विधि और शासन की गाइडलाइन के अनुसार निस्तारित कर दिया गया है। कोविशील्ड की एक वॉयल में 10 लोगों को टीका लगाया जाता सकता है। यदि एक व्यक्ति को टीका लगने के बाद 9 टीके और नहीं लग पाए तो वॉयल में बची डोज को 4 घंटे में निस्तारित करना होगा। शनिवार को शारदा में 50, भंगेल में 78, बिसरख में 73, पीजीआई में 60, कैलाश में 63 और जिम्स में सर्वाधिक 79 कर्मियों को टीका लगा। टीकाकरण में कुल 41 वॉयल काम आईं। इतनी वॉयल से 410 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा सकता था। जबकि ,393 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। इस कारण 17 डोज किसी काम नहीं आ सकीं। सीएमओ ने बताया कि वॉयल में बची हुई डोज को वैज्ञानिक विधि से निस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
4 कबूतर मरे मिले, जांच को पहुंची टीम
बर्ड फ्लू के खौफ के बाद वन विभाग व मुख्य पशु चिकित्सा विभाग को पक्षियोें मृत मिलने की जानकारी मिल रही है। रविवार को भी 4 कबूतरों मरे की होने की सूचना अफसरों को मिली। सेक्टर-30 में व सेक्टर-58 में एक-एक कबूतर और सेक्टर-100 के सेंचुरी अपार्टमेंट में दो कबूतर मरे मिले। जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल, जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।