Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Compensation will not be given without matching satellite data

Noida News: बिना सेटेलाइट डाटा मैच किए नहीं मिलेगा मुआवजा

Thu, 20 Nov 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Compensation will not be given without matching satellite data
बिना सेटेलाइट डाटा मैच किए नहीं मिलेगा मुआवजा, खतरे में जिंदगियां डाल हो रहे निर्माण पर यीडा सख्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के आसपास और दूसरे प्रमुख इलाकों में तेजी से प्रतिकर के लालच में जिंदगियां खतरे में डाल निर्माण चालू हैं। ऐसे निर्माण नहीं करने के लिए काश्तकारों और भू-स्वामियों को चेतावनी यीडा ने दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे निर्माण को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। इसकी वजह यह है कि बिना सेटेलाइट डाटा को मैच किए प्रतिकर स्वीकृत ही नहीं होगा।

ओएसडी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जो निर्माणाधीन भवन गिरा है। उसको पूर्व में ही नोटिस काम बंद करने के लिए दिया जा चुका है। एसडीएम को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। लोगों को यहां समझाया भी जा रहा है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान ही सेटेलाइट से डाटा लिया जा चुका है। इससे पूर्व के निर्माण पहले ही चिह्नित हैं। अगर कोई नया निर्माण होगा तो वह सेटेलाइट के डाटा के साथ मैच ही नहीं करेगा। ऐसा होने पर मुआवजा भी निर्माण का नहीं मिलेगा। ऐसे में निर्माण को अवैध मानते हुए इसे तोड़ने की कार्रवाई यीडा करेगा। ऐसे कई निर्माणाें को पिछले दिनों यीडा ने तोड़ भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed