फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company selected to draw heritage city

सीबीआरई कंपनी खींचेगी हेरिटेज सिटी का खाका

Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Company selected to draw heritage city
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया (वृंदावन) में हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट अमेरिका की कंपनी सीबीआरई तैयार करेगी। बुधवार को निविदा से कंपनी का चयन हो गया है। कंपनी दो से तीन माह में परियोजना रिपोर्ट तैयार कर देगी। कंपनी ही इस रिपोर्ट में हेरिटेज सिटी विकसित करने का तरीका भी सुझाएगी। इसी तरीके से यमुना प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराएगा। इस पर मथुरा में रविवार को प्रस्तुतिकरण भी है, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मथुरा जिले में राया हेरिटेज सिटी बसाई जानी है। प्रदेश सरकार ने इसके मास्टर प्लान को पहले ही हरी झंडी दे दी है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने के लिए सलाहकार कंपनी का चयन होना था। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने 26 नवंबर को टेंडर निकाला था, जिसमें एलईए एसोसिएट्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड, प्राइस वाटर हाउस कूपर्स प्राइवेट लिमिटेड, टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड, वाप्कोस लिमिटेड व रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज ने आवेदन किया। यमुना प्राधिकरण ने बुधवार को निविदा खोली और सीबीआरई कंपनी का चयन कर लिया। राया हेरिटेज सिटी की यही कंपनी तैयार करेगी। यह कंपनी दो से तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन

9350 हेक्टेयर में बसेगा नया शहर
राया (मथुरा) के पास 9350 हेक्टेयर में नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा। इसमें पर्यटन पर जोर होगा। पहले चरण में पर्यटन जोन विकसित किया जाएगा। 731 हेक्टेयर पर पर्यटन जोन और 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित होगा। मथुरा में रविवार को ब्रज विकास परिषद की बैठक है। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।बैठक में राया सिटी को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed