{"_id":"601c3a5c8ebc3e26b7074119","slug":"company-purchase-12-acr-land-in-greno-grnoida-news-noi5637888107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने ग्रेनो में 12 एकड़ जमीन खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने ग्रेनो में 12 एकड़ जमीन खरीदा
विज्ञापन
कंपनी ने ग्रेनो में 12 एकड़ जमीन खरीदी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को इकोटेक-10 में एक कंपनी को 12 एकड़ का औद्योगिक भूखंड आवंटित किया। इससे प्राधिकरण क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 350 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। प्राधिकरण को 40 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। वहीं, 2000 वर्गमीटर तक 15 भूखंडों के आवंटन के लिए ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंडों की ओपन एंडेड योजना में 2000 वर्गमीटर के 15 और 12 एकड़ का 1 भूखंड था। 43 लोगों ने आवेदन किया है। 2 आवेदन निरस्त कर दिए गए। बृहस्पतिवार को एसीईओ दीपचंद्र की अध्यक्षता में आवंटन समिति ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। समिति ने राज कृपाल लंबर्स लिमिटेड को 12 एकड़ का भूखंड आवंटित कर दिया। बैठक में ओएसडी एसपी शुक्ला, जीएम नियोजन मीना भार्गव, जीएम वित्त एचपी वर्मा शामिल रहे।
38 करोड़ खर्च कर होंगे विकास कार्य
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने विकास कार्य कराने के लिए 38 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इस रकम से रोजा याकूबपुर में छह फीसदी आवासीय भूखंड विकसित किए जाएंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर क्रैश बैरियर की रिपेयरिंग की जाएगी। सेक्टर ईटा वन की बाउंड्री वॉल, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन की सर्विस रोड दुरुस्त की जाएगी। सेक्टर म्यू स्थित री-क्रिएशनल ग्रीन एरिया और ईकोटेक छह में सीवर लाइन जोड़ने के लिए प्लगिंग को खत्म करने का काम भी होगा। कई सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट भी ठीक की जाएगी। ब्यूरो