{"_id":"672a358be71435f6720d3726","slug":"company-director-did-obscene-acts-with-a-female-employee-at-a-party-arrested-grnoida-news-c-1-gnd1002-2285257-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्टी में कंपनी निदेशक ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्टी में कंपनी निदेशक ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
विज्ञापन
-सेक्टर-38 ए स्थित गार्डेंस गैलेरिया मॉल के बार की घटना, 26 अक्टूबर को कंपनी के कर्मचारियों की हुई थी पार्टी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38 ए स्थित गार्डंस गैलेरिया मॉल के बार में पार्टी के दौरान बिल्डिंग कंसल्टेंसी कंपनी की महिला कर्मचारी से निदेशक ने अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बार मालिक व पार्टी में मौजूद कर्मचारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला कर्मचारी ने बताया कि सेक्टर-63 स्थित बिल्डिंग कंसल्टेंसी कंपनी की ओर से 26 अक्टूबर को गार्डेंस गैलेरिया मॉल के टाइम मशीन रेस्तरां-बार में पार्टी दी गई थी। अन्य कर्मचारियों के साथ महिला भी पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी। आरोप है कि शराब पीने के बाद भूपेंद्र कुमार ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। पार्टी के दौरान गलत तरीके से महिला को छुआ। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कंपनी से बाहर निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला के साथ आए अन्य कर्मचारी इस दौरान निदेशक की हरकतों पर चुप रहे। यह देखकर महिला बार से बाहर निकल आई। पीड़िता के मुताबिक वह कई दिनों तक घटना के तनाव में घर पर रही। इसके बाद सेक्टर-39 थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। जांच में पुलिस ने बार के अंदर और बाहर के सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। फुटेज से अहम तथ्य पुलिस को मिले हैं।
विवादों में रहता है मॉल का रेस्तरां-बारगार्डेंस गैलेरिया मॉल के रेस्तरां-बार में शराब के नशे में मारपीट-झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। 23 सितंबर को डांस करने के दौरान हुए झगड़े में मॉल की पार्किंग में फायरिंग हुई थी। इसमें खुर्जा का बीजेपी नेता व उसके दो साथी गिरफ्तार हुए थे। दो माह पहले भी पार्टी करने आई महिला के साथ अभद्रता की घटना सामने आई थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की थी। इसके पहले जुलाई में गाजियाबाद के दो पुलिसकर्मी यहां पार्टी करने आए थे और फायरिंग की थी। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क रहती है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
कोट-
महिला की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया। आरोपी कंपनी निदेशक को गिरफ्तार किया गया। जांच व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।- मनीष मिश्रा, एडीसीपी, नोएडा।