फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Companies selected on June 7 to build two infant hospitals

दो शिशु अस्पताल बनाने के लिए 7 जून को कंपनियों का चयन

Mon, 31 May 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Companies selected on June 7 to build two infant hospitals
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 व 20 में में 100-100 बेड के दो शिशु अस्पताल बनाने जा रहा है। इसके लिए लिए यमुना प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाल दिया है। अस्पतालों को बनाने की इच्छुक कंपनियों के साथ सोमवार को प्राधिकरण बैठक करेगा और 7 जून को अस्पताल के लिए कंपनियों का चयन कर लिया जाएगा। प्राधिकरण प्रयास कर रहा है कि अस्पताल 8 से 10 महीने में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएं। इसमें शर्तों को मानने वाली कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर जमीन आवंटित की जाएगी। इसके अलावा कुछ और भी मदद प्राधिकरण करेगा, ताकि अस्पताल को कम से कम समय में बनाया जा सके। सोमवार को यमुना प्राधिकरण को इच्छुक कंपनियां प्रस्ताव देंगी। इन्हीं प्रस्तावों पर 7 जून को विचार करके कंपनी का चयन कर लेगा।
विज्ञापन

गांवों में 1707 एंटीजन टेस्ट में एक मिला पॉजिटिव
दादरी, सदर और जेवर तहसील के विभिन्न गांवों और सेक्टरों में रविवार को कोविड जांच शिविर लगाए गए। साथ ही, बिसरख और दादरी सीएचसी में भी जांच की गई। 1707 लोगों के एंटीजन टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दादरी एसडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बंबावड़, दादरी के वार्ड नंबर दो, कोट, खंगोड़ा और बिसरख ब्लॉक के गांव झुंडपुरा, जलपुरा, सैनी, सुनपुरा, नोएडा के सेक्टर-10,17,8,9, श्योराजपुर, भोलारावल में शिविर लगाया गया था। सभी जगह एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दादरी सीएचसी पर 351 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। यहां भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला। बिसरख सीएचसी पर 266 लोगों की जांच की गई। यहां पर एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। उसे मेडिकल किट दी गई है।
विज्ञापन

दादरी और बिसरख सीएचसी से 716 मेडिकल किट का वितरण किया गया। वहीं, सदर तहसील के बांजरपुर, ईसेपुर, देवटा, सेक्टर सिग्मा-4 और सिग्मा पांच में भी जांच शिविर लगाया गया। एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि सभी जगह कुल 206 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 133 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। तहसील क्षेत्र में 133 मेडिसिन किट का वितरण भी किया गया। जेवर तहसील के चार गांव दयानतपुर, बेगमाबाद, भवोकरा और बंकापुर में 159 लोगों के एंटीजन टेस्ट में कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed