फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Community center will be built in every residential sector

हर आवासीय सेक्टर में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Tue, 14 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Community center will be built in every residential sector
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित बैठक में संबोधित करते सीईओ नरेंद्र भूषण। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के सभी सेक्टरों में अगले तीन वर्ष में सामुदायिक केंद्र बनेंगे। जिन सेक्टरों की आबादी सबसे ज्यादा है वहां पहले साल निर्माण कराए जाएंगे। इसके बाद दूसरे साल और फिर बचे हुए सेक्टरों में तीसरे साल सामुदायिक केंद्र बनेंगे। सोमवार को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण ने ग्रेनो की फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज और विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

सीईओ ने चरणबद्ध तरीके से सभी रिहायशी सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा की। यह केंद्र अलग डिजाइन से बनेंगे। इनमें क्लब की सुविधा होगी। पर्याप्त पार्किंग की सुविधा होगी। कॉमन हॉल के साथ ही ओपन एरिया भी होगा। हर केंद्र में 2 कमरे भी बनाए जाएंगे। परियोजना विभाग को 3 चरणों में बांटकर टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए। जब तक केंद्र नहीं बन जाते, तब तक उस सेक्टर में फैसिलिटी प्लॉट का शुल्क तय करके शादी-समारोह के लिए देने को कहा है, ताकि निवासियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं, कुछ सेक्टरों में सीवर लाइनों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से नहीं जोड़े जाने की शिकायत आई, जिस पर सीईओ ने जल-सीवर विभाग को निर्देश दिए कि जितने भी सेक्टर अब तक एसटीपी से नहीं जुड़े हैं, उन सभी को सीवर लाइनों से जोड़ते हुए एसटीपी तक ले जाकर सीवर को शोधित करें। सीईओ ने पार्कों में लाइट लगाने और पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मार्गों से सेक्टर तक जाने के लिए दिशा सूचक बोर्ड व सेक्टर के अंदर ब्लॉक के लिए बोर्ड लगाने को कहा है। सेक्टरों में प्लॉटों की सफाई कराने व उस प्लॉट के आवंटी पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्राधिकरण की तरफ से एसीईओ दीपचंद्र, अमनदीप डुली, महाप्रबंधक एके अरोड़ा, डीजीएम सीके त्रिपाठी व सलिल यादव मौजूद रहे, जबकि फेडरेशन की तरफ से देवेंद्र टाइगर, दीपक भाटी, आलोक नागर, राजेश भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पी थ्री गोलचक्कर के ग्रीन बेल्ट में बनेगा ओपन जिम
ग्रेटर नोएडा। पी थ्री गोलचक्कर से हवेलिया नाले के बीच बना हरित क्षेत्र जल्द ही सुंदर और हरा-भरा बनेगा। इसमें ओपन जिम और पाथवे भी बनेगा। इसे खूबसूरत लाइट से भी रोशन किया जाएगा। बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे, साथ ही फ्लॉवर बेड्स विकसित किए जाएंगे, जिससे गोलचक्कर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। निजी संस्था उदमन ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के सामने प्रस्तुतिकरण किया। सीईओ ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

परी चौक से कासना और स्वर्णनगरी से पी थ्री की तरफ आने जाने वाले वाहन इसी गोलचक्कर से होकर गुजरते हैं। इसी के पास से हवेलिया नाला भी गुजर रहा है। गोलचक्कर से हवेलिया नाले के बीच लंबी ग्रीन बेल्ट बनी हुई है। प्राधिकरण इसे सुंदर व हरा-भरा बनाना चाह रहा है। उदमन से इसे और सुंदर व हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी ली है। प्रस्तुतिकरण देखने के बाद सीईओ ने संस्था को इस गोद लेने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। प्राधिकरण इस गोलचक्कर को विकसित करने के एवज में तय समय के लिए संस्था को अपने प्रचार के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने की अनुमति देगा। प्रस्तुतिकरण के दौरान सीईओ के अलावा जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed