फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Common compartment examination of class 5th, 8th, 9th and 11th from April 15

Noida News: पांचवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं की कॉमन कंपार्टमेंट परीक्षा 15 अप्रैल से

Sat, 23 Mar 2024 12:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:44 PM IST
विज्ञापन
Common compartment examination of class 5th, 8th, 9th and 11th from April 15
-शिक्षा निदेशालय ने विषयवार तिथियां जारी कीं, 10 मई को आएगा परिणाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कॉमन कंपार्टमेंट स्कूल एग्जामिनेशन (सीसीएसई) परीक्षा 15 अप्रैल से शुरु होगी। शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं को लेकर विषयवार परीक्षा तिथियां (डेटशीट) जारी की हैं। यह परीक्षा स्कूलों की सुबह व शाम की पालियों में विषयवार एक साथ होंगी। परीक्षा का रिजल्ट 10 मई को जारी किया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल प्रमुखों को परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में 24 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था करनी होगी। पांचवीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल, आठवीं की 29 अप्रैल, नौवीं की 27 अप्रैल व ग्यारहवीं की 30 अप्रैल को समाप्त होगी। स्कूलों को मूल्यांकन का कार्य व अंक अपलोड करने का ऑनलाइन कार्य तीन कार्य दिवस पर पूरा करना होगा। जो विषय डेटशीट में नहीं है, उन विषयों की परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर करा सकते हैं। सभी स्कूलों को निर्देश के अनुसार परीक्षाएं संचालित किए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed