फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Committee formed to investigate case of recovery from patients in the name of implants, investigation started

Noida News: इंप्लांट के नाम पर मरीजों से वसूली मामले में कमेटी गठित, जांच शुरू

Fri, 21 Nov 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate case of recovery from patients in the name of implants, investigation started
बीआरडी मेडिकल कॉलेज का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंप्लांट के नाम पर मरीजों से अवैध रूप से रुपये वसूलने की शिकायत सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने को लेकर की पूरी तरह निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि दोनों पक्षों की बात सुनकर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यदि ठगी या अनियमितता की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इंप्लांट का टेंडर समाप्त हो चुका है और नया टेंडर मिलने में दो से तीन महीने का समय लग सकता है। जेम पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही किसी कंपनी को टेंडर आवंटित होगा। आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को न्यूनतम दर पर इंप्लांट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हड्डी रोग वार्ड 3 में भर्ती मरीज राजन के पिता गुलाब ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पर उनके पुत्र का कूल्हे का ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन से जुड़े किसी भी इंप्लांट के लिए उनसे रुपये नहीं मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed